Tranding
Sun, 26 Apr 2026 02:46 PM

शोषित समाज दल के प्रांतीय उपाध्यक्ष का मातृशोक

जीवन मरण सत्य है' के स्लोगन के साथ निकाली गयी अर्थी।

 रिपोर्ट :विनोद विरोधी

 गया, बिहार।

शोषित समाज दल के प्रांतीय उपाध्यक्ष व जिले के शेरघाटी निवासी रामभजन मानव की 80 वर्षीय माता बासमती देवी का निधन बीते शनिवार को हो गया । इनके मरणोपरांत 'राम नाम सत्य है' के बजाय 'जीवन मरण सत्य है' के स्लोगन के साथ अर्थी निकाली गई तथा स्थानीय मोरहर नदी के तट पर उनके चिता को अंतिम संस्कार किया गया। वहीं घर की बहू बेटियों ने उनके अर्थी को कंधा दी ।मृतक बासमती देवी एक सामाजिक महिला थी ।उनके दो पुत्र क्रमशः राम भजन मानव एवं हीरालाल दास थे ।अंतिम संस्कार में उपस्थित प्रमुख लोगों में शोषित समाज दल के प्रदेश महामंत्री राम विलास प्रसाद,शोषित नेता मुकेश अर्जक ,संजय मंडल, लाल धारी मंडल ,देवन मंडल ,संदीप कुमार, पंकज कुमार ,चंदन कुमार, भोला रविदास ,शालिग्राम दास, कमलेश दास आदि शामिल थे। इस मौके पर मौजूद मृतक के पुत्र व शोषित समाज दल के प्रदेश उपाध्यक्ष राम भजन मानव ने कहा कि मनुवादी व्यवस्था के कारण लोग विषमता मूलक संस्कृति को अपनाकर अपनी गाढ़ी कमाई को लूटा रहे हैं और परंपरा के नाम पर अर्जकों को व्यापक शोषण किया जा रहा हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है ।इस अवसर पर महापुरुषों के नाम गगन भेदी नारों के साथ मृतका बासमती देवी का अंतिम संस्कार किया गया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
53

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap