Tranding
Tue, 21 Apr 2026 02:13 PM
अपराध / Mar 26, 2023

भोजपुरी की स्टार अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या।

वाराणसी, उत्तर प्रदेश।

वाराणसी जिले के सारनाथ थानाक्षेत्र के बुद्धा सिटी कालोनी स्थित होटल सुमेन्द्र रेसीडेंसी में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। एक्ट्रेस आकांशा मूलरूप से भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थीं। एक्ट्रेस का पूरा परिवार मुंबई में रहता है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों के दे दी है। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस कल 25 मार्च को रात 8 बजकर 30 मिनट पर होटल से बाहर एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने गयी थी। देर रात करीब 1 बजकर 55 मिनट पर वह वापस होटल लौटी। इसके बाद उन्होंने अपने केयर टेकर रेखा मौर्या से अपने कमरे की चाबी मांगी। चाबी लेकर वह अपने कमरे में चली गई थीं। सुबह देर तक न उठने पर रेखा ने होटल कर्मियों को इसकी जानकारी दी। उसके बाद होटलकर्मी हरकत में आए और पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने रूम के दूसरी चाबी से दरवाजा खोला तो शव फंदे पर लटका था। सूचना पर फॉरेंसिक विभाग की टीम भी पहुंच चुकी है और मोबाइल, बैग और अन्य चीजों के जरिए साक्ष्य एकत्र कर रही है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
106

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap