स्काउट गाइड जी आई कोर्स के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्राचार्य कमलेश कुमार त्रिपाठी ने स्काउट ध्वजारोहण से शुभारंभ किया।
अंशुल वर्मा
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
भारत स्काउट्स और गाइड्स उ0 प्र0 जनपद गोरखपुर द्वारा भवानी प्रसाद महाविद्यालय करीम नगर चरगाॅवां गोरखपुर के बी0 एड0 विभाग में सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त गोरखपुर मंडल नौशाद अली सिद्दीकी के दिशा निर्देशन में अनिवार्य "स्काउट गाइड जी आई कोर्स" के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्राचार्य कमलेश कुमार त्रिपाठी ने स्काउट ध्वजारोहण से शुभारंभ किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि प्राचार्य कमलेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि बी0 एड0 प्रशिक्षु छात्राध्यापक /छात्राध्यापिकाओं के जीवन में स्काउट गाइड पाठ्यक्रम के शिक्षण पद्धति का महत्वपूर्ण स्थान है और सहगामी क्रिया कलापों के रूप में बच्चों के प्रति शिक्षक के दायित्व का बोध कराना प्रशिक्षण का उद्देश्य है ।
इस अवसर पर जिला प्रशिक्षक अजय गुप्ता बजरंगी एडवोकेट ने कहा कि स्काउट गाइड कार्यक्रम गैर राजनीतिक शैक्षिक आन्दोलन है जो भेद रहित होने के साथ अनुशासन, समूह दायित्व, एकता का भाव जागृत करता है ।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ उमा त्रिपाठी, अमृता श्रीवास्तव, गुंजन पाण्डेय, कालेज प्रशासक मारकण्डेय सिंह सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।