आम जनता से दुर्व्यवहार पर प्रभारी निरीक्षक श्यामदेऊरवा लाइन हाजिर
महराजगंज, उत्तर प्रदेश।
जनपद में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और पुलिस की कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने बड़ी कार्रवाई की है। आम जनता से गलत व्यवहार, राजकीय कार्यों में लापरवाही तथा उच्चाधिकारियों को भ्रामक सूचना देने के आरोप में प्रभारी निरीक्षक श्यामदेऊरवा अखिलेश कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता के प्रति असंवेदनशील रवैया और ड्यूटी में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिसकर्मियों को शिष्ट व्यवहार और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा।