ताज़ा खबर
• Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.• पत्रकारों ने पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।• The Bihar State Unit of the Indian Journalist Association has been dissolved with immediate effect, Mithilesh Kumar appointed as Acting State President.• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बिहार प्रदेश इकाई तत्काल प्रभाव से भंग, मिथिलेश कुमार बने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष।• Indian Journalist Association of Muzaffarpur have submitted a memorandum against the attack on journalists in Patna addressing to the Governor and Chief Minister through the District Magistrate.• पटना में पत्रकारों पर हमले के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट मुजफ्फरपुर ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा।• दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई• महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश• महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर• 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

प्राकृतिक संपादाओं को बचाने के लिए संकल्पित हो- जनपद न्यायाधीश

📅 29-04-2022 10:29 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
मनोरंजन

गोरखनाथ मंदिर के मुक्ताकाशी मंच पर माइक एच पाण्डेय की फिल्मों हुआ प्रदर्शन।

हेरिटेज फाउंडेशन एवं वन विभाग का ‘पृथ्वी दिवस सप्ताह समारोह’ का समापन।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

जनपद न्यायाधीश तेज प्रताप तिवारी ने कहा कि धरती हमारी मॉ है। हमारे जीवन का अस्तित्व धरती से जुड़ा है जिसके बिना जीवन कल्पना नहीं की जा सकती। कोरोना रूपी वैश्विक महामारी के दौर ने हमें एहसास कराया कि सूर्य की लालिमा, पर्वत, सागर, झील झरने, नदिया, हरियाली सब हम कैसे प्रदूषित और उसके सौदर्य विहीन कर रहे हैं। अब भी वक्त है कि हम सभंल जाए, धरती और प्रकृति का मोल समझे। अपनी अमूल प्राकृतिक धरोहर पेड़-पौधे, वन्य जीव, पहाड़, पर्वत, क्षरने, नदिया, तालाब, वन, पक्षी इन सब के संरक्षण के लिए संकल्पित हो। जब यह आयोजन हो रहा शिवावतारी गुरु गोरक्षनाथ के मंदिर की आरती की पवित्र ध्वनियां हमें पृथ्वी बचाने के लिए संकल्पित कर रही हैं।

डॉ तेज प्रताप तिवारी, हेरिटेज फाउंडेशन एवं गोरखपुर वन प्रभाग द्वारा आयोजित ‘पृथ्वी दिवस सप्ताह समारोह 2022’ के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से यह कार्यक्रम श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित मुक्ताकाशी मंच (ओपेन एयर थियेटर) में आयोजित था। अपनी व्यस्तताओं के कारण सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। उनकी आज्ञा के बाद जनपद न्यायाधीश तेज प्रताप तिवारी, मुख्य वन संरक्षक भीमसैन, हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ अनिता अग्रवाल और प्रभागीय वन अधिकारी विकास यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम से अभिभूत जनपद न्यायाधीश ने कहा कि दिन पर कोर्ट करने के बाद इस कार्यक्रम में शामिल हुआ। लेकिन यहां बच्चों की प्रस्तुतियों और हेरिटेज फाउंडेशन एवं वन विभाग के इस प्रयास से अभिभूत हूं। एक बार फिर आठ घंटे काम करने के लिए तत्पर हूं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन और किए जाने चाहिए। मुख्य वन संरक्षण गोरखपुर भीमसैन ने भी गोरखपुर वन प्रभाग एवं हेरिटेज फाउंडेशन के कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया। अतिथियों का स्वागत करते हुए हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ अनिता अग्रवाल ने कहा कि कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नया उत्तर प्रदेश बना रहे हैं। उनकी चिंता विकास के साथ प्रकृति संरक्षण की भी है। उन्हीं प्रेरणा से ही हेरिटेज फाउंडेशन ऐसे कार्यक्रम लेकर इस मंच पर है, भविष्य में भी हम निराश नहीं करेंगे, ऐसे जनजागरण के कार्यक्रम जारी रहेंगे। उन्होंने कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले बच्चों को आशीर्वाद दिया, कहा कि वे हेरिटेज के लिए वॉरियर्स हैं, प्रकृति संरक्षण के लिए अपने ज्ञान से दूसरों को भी प्रेरित करें।

संचालक सामाजिक कार्यकर्ता रंगकर्मी मुमताज खान से कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन किया। इस दौरान सीजेएम विजय देव सिंह, हेरिटेज फाउंडेशन के ट्रस्टी अनिल कुमार तिवारी, नरेंद्र कुमार मिश्रा, अनुपमा मिश्रा, डॉ सीमा मिश्रा, मनीष चौबे, सैयद फरहान अहमद, डॉ संजय श्रीवास्तव, शैवाल शंकर श्रीवास्तव, हेरिटेज फोटोग्राफर डॉ संदीप श्रीवास्तव, हेरिटेज एवियंस संयोजक वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर अनुपम अग्रवाल, वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर धीरज कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, पूर्व मेयर डॉ सत्या पाण्डेय, डॉ शिव शंकर शाही, शिक्षाविद् डॉ शैलजा सिंह, डॉ राजवंत राव, एचपी स्कूल के निदेशक अजय प्रताप शाही, रंगकर्मी मानवेंद्र सिंह, शिवेंद्र यादव, ब्रह्मकुमारी साध्वियां समेत 500 से अधिक शहरवासी शामिल हुए।

जनपद न्यायाधीश ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया

‘पृथ्वी दिवस सप्ताह समारोह 2022’ के अंतर्गत सेंट्रल पब्लिक स्कूल मोहद्दीपुर, नियो अम्बियंस एकेडमी बुद्ध विहार पार्ट सी, सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल तारामण्डल और वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल सरदारनगर के 1000 बच्चों में पर्यावरण संरक्षण पर पेटिंग समेत कई तरह की प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक गतिविधियां की गई थी। मंच पर जनपद न्यायाधीश एवं अन्य अतिथियों ने बच्चों को सम्मानित किया।

पर्यावरणविद्, संरक्षणकर्ता, ग्रीन आस्कर अवार्ड विजेता माइक हरिगोविंद पाण्डेय की फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। हालांकि समयाभाव में सिर्फ ‘गंगा हरितिमा’ फिल्म ही प्रदर्शित हो पाई। सेंट्रल पब्लिक स्कूल मोहद्दीपुर के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

Seraj Ahmad

📍 Gorakhpur

📰 24154 Posts👁 36 Readers📊 0 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

सेंको की तरफ से होली के पूर्व संध्या पर आयोजित किया गया कवि सम्मेलन।

Forever Universe and India Grand Finale Season 5 adorned with fashion and glamour.

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5

Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.

👁 5 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.

👁 5 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।

👁 4 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।

👁 3 Views

खुली शराब की दुकानें, बड़ा कोरोना का खतरा।

👁 2 Views

WA