ताज़ा खबर
• Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.• पत्रकारों ने पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।• The Bihar State Unit of the Indian Journalist Association has been dissolved with immediate effect, Mithilesh Kumar appointed as Acting State President.• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बिहार प्रदेश इकाई तत्काल प्रभाव से भंग, मिथिलेश कुमार बने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष।• Indian Journalist Association of Muzaffarpur have submitted a memorandum against the attack on journalists in Patna addressing to the Governor and Chief Minister through the District Magistrate.• पटना में पत्रकारों पर हमले के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट मुजफ्फरपुर ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा।• दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई• महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश• महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर• 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

निर्मल इंडिया न्यूज़ के तत्वावधान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन

📅 08-06-2026 07:15 PM 👁 2 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
कला / साहित्य

<p>600 छात्र-छात्राओं समेत अन्य गणमान्य हुए सम्मानित। </p><p>हाजीपुर, वैशाली, बिहार।</p><p>जिले के जंदाहा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अरनिया गांव स्थित एक निजी मैरेज हॉल के विशाल परिसर में प्रसिद्ध निर्मल इंडिया न्यूज़ के तत्वावधान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महनार के एसडीएम नीरज सिन्हा शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए एसडीएम नीरज सिन्हा ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए एक निश्चित लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और मोबाइल से दूरी बनाकर अपने उद्देश्य की प्राप्ति तक निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए, तब तक रुकना नहीं चाहिए।</p><p>उन्होंने इस भव्य कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए निर्मल इंडिया न्यूज़ के संपादक रविशंकर कुमार को हृदय से धन्यवाद देते हुए बधाई दी।कार्यक्रम के दौरान मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल 600 से अधिक छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि के हाथों मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं 50 से अधिक शिक्षकों और 11 समाजसेवियों को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वैशाली जिले के प्रसिद्ध पत्रकार मोहम्मद शाहनवाज अता को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संपादक रविशंकर कुमार ने की, जबकि संचालन प्रसिद्ध एंकर कौसर परवेज खान ने किया। कार्यक्रम में आनंद रंजन झा, संजय राय, अरविंद कुमार राय, नरेंद्र कुमार अंबष्ठ, उत्पल यादव, उत्तम यादव, संजय बिहारी, डॉ. यू.पी. राय, मोहम्मद अकबर अली, मोहम्मद जाहिद आलम सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं भीषण गर्मी के बावजूद कार्यक्रम के समापन तक डटे रहे।अंत में निरमल इंडिया न्यूज़ के संपादक रविशंकर कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।</p>

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

— ★★★★★

Seraj Ahmad

📍 Gorakhpur

📰 24154 Posts👁 171 Readers📊 0 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

फादर्स डे पर प्रकाशित हुई डॉ. हिना कौसर गोरखपुरी की पुस्तक "जीवन के पहले नायक मेरे पिता "

अल्लामा इक़बाल करते थे क़ाज़ी तलम्मुज़ हुसैन की तारीफ़- महबूब सईद हारिस

ڈاکٹر محمد ظفیر الدین انصاری کی کتاب "ادبی نگارشات" کا شاندار رسم اجرا عمل میں آیا

Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।

👁 6 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.

👁 6 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.

👁 5 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।

👁 4 Views

खुली शराब की दुकानें, बड़ा कोरोना का खतरा।

👁 3 Views

WA