इलेक्ट्रिकल व्हीकल की चार्जिंग स्टेशनों की व्यवस्था करने में विभाग हुआ फेल।
<p>शहाबुद्दीन अहमद</p><p>बेतिया, बिहार।</p><p>इन दिनों पेट्रोल,डीजल वाली बाइक के बदले इलेक्ट्रिकल व्हीकल की मांग बहुत ज्यादा हो गई है,बहुत ज्यादा बिक्री भी हो रही है,क्योंकि पेट्रोल, डीजल के दाम प्रतिदिन बढ़ने के कारण लोग बाइक को खरीदने मेंअपनेआप को असमर्थ महसूस कर रहे हैं, इसके विपरीत इलेक्ट्रिक से चलने वाली गाड़ी हेतु चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना नहीं होने के कारण भी लोगअब इस इलेक्ट्रिकल व्हीकल को खरीदने में भी उत्सुकता नहीं दिखा रहे हैं। इलेक्ट्रिकल व्हीकल के चलने के क्रम में चार्जिंग का होना नितांत आवश्यक प्रतीत हो रहा है, क्योंकि जब गाड़ी सड़क पर सरपट दौड़ेगी तो अगर एक बंद हो जाने के कारण चार्जिंग करना नितांतआवश्यक हो जाएगा,मगर चार्जिंग स्टेशन की स्थापना नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार इलेक्ट्रिक को व्हीकल को खरीदकर चलाने के प्रोत्साहन तो दे रही है मगर इसका समाधान नहीं कर रही है, इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वाले और चलने वालेअपने घर पर ही चार्ज कर ले रहे हैं, मगर रास्ते में चलने पर अगर गाड़ी बंद हो जाती है तो फिर उनके लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि नगरीय क्षेत्र में इलेक्ट्रिकल व्हीलर चार्जिंग करने के लिए चार्जिंग स्टेशन की स्थापना अभी तक नहीं हो सकी है,जबकि इसके लिए सारी तैयारियां पूर्ण से ही चल रही है। प्रधानमंत्री ई ड्राइव योजना केअंतर्गत ई व्हीकल खरीद बिक्री की छूट दी गई है,साथ ही चार्जिंग स्टेशन की स्थापना की भी मंजूरी दी गई है,इसके लिए दो चार्जिंग स्टेशन की स्थापना की तैयारी भी हो रही है।इस बात की जानकारी संवाददाता को जिला परिवहन पदाधिकारी, रितु रानी ने दी है।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

Markazi Urs was held with devotion and grandeur in Kichauchha Sharif.
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 6 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 6 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.
👁 5 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 4 Views

खुली शराब की दुकानें, बड़ा कोरोना का खतरा।
👁 3 Views
