मनरेगा:पईन की बिना सफाई किये ही हुआ राशि का भुगतान।
<p> मामला जिले के डोभी प्रखंड के कुरमावां गांव का।</p><p>विनोद विरोधी </p><p> गया, बिहार। </p><p>आये दिन विकास योजना में घपले- घोटाले की चर्चा आती रहती है। हालांकि सूबे में डबल इंजन की सरकार का सुशासन सिर चढ़कर बोल रहा है। बावजूद मनरेगा योजना के तहत पईन की बिना सफाई किये ही करीब तीन लाख रुपये राशि की भुगतान कर दिए जाने का मामला सामने आया है।मामला जिले के डोभी प्रखंड अंतर्गत कुरमावां गांव स्थित धरधरी पईन का है जिसमें वितीय वर्ष 2026-27 में दो खंडों में पईन की सफाई किये जाने का जिक्र है। लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है ।ग्राम कुरमावां में प्रदीप प्रसाद के मुर्गा फार्म के निकट से बीरा दास के घर तक तथा फेकू साव के घर से बालजीत यादव के घर तक पईन की सफाई की बात बताई गई है और इसके एवज में विगत 27 मई 2026 को 2.70लाख रुपये रकम की भुगतान दिखाया जा रहा है।इधर स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस पईन में अभी तक कोई कहीं भी सफाई का काम नहीं हुआ है। इस बाबत जब डोभी प्रखंड के पंचायती राज पदाधिकारी राजकुमार से संपर्क किया गया तो उक्त पदाधिकारी ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य के द्वारा सफाई का काम तथा उसके बाद रकम का भुगतान किया गया है। सवाल है जब सफाई हुई नहीं तो रकम का भुगतान कैसे हो गया? जो जांच का विषय है।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

Markazi Urs was held with devotion and grandeur in Kichauchha Sharif.
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 6 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 6 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.
👁 5 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 4 Views

खुली शराब की दुकानें, बड़ा कोरोना का खतरा।
👁 3 Views
