पुलिस पब्लिक लोक संवाद संगोष्ठी का होगा आयोजन
<p>विनोद विरोधी </p><p>गया, बिहार। </p><p>जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के कुरमावां पंचायत सरकार भवन में थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक अमरेन्द्र किशोर के नेतृत्व में 'पुलिस लोक संवाद संगोष्ठी' का आयोजन किया जाएगा।इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य आम जनता और पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करना तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है। इस आशय की जानकारी बाराचट्टी थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक अमरेंद्र किशोर ने दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस जानकारी पुलिस और आम जनता के बीच की दूरी को कम करना,स्थानीय समस्याओं जैसे सुरक्षा, यातायात, और कानून-व्यवस्था पर सीधा संवाद करना,अपराध नियंत्रण और विशेष रूप से क्षेत्र में अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने में जनता का सहयोग लेना है। उन्होंने बाराचट्टी थाना क्षेत्र के तमाम प्रबुद्ध नागरिकों, युवाओं और आम जनता से अपील की गई है कि वे इस संवाद संगोष्ठी में अवश्य पहुंचें। इस मंच के माध्यम से आप अपनी समस्याओं, सुझावों और शिकायतों को सीधे थानाध्यक्ष के सामने रख सकते हैं ताकि उनका त्वरित निवारण किया जा सके।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

Markazi Urs was held with devotion and grandeur in Kichauchha Sharif.
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 6 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 6 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.
👁 5 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 4 Views

खुली शराब की दुकानें, बड़ा कोरोना का खतरा।
👁 3 Views
