राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु तैयारी तेज,अधिकारियों ने की बैठक
<p>धनंजय कुमार शर्मा </p><p>बलिया, उत्तर प्रदेश। </p><p>उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जनपद में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में मंगलवार को एडीआर भवन, दीवानी न्यायालय परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के सचिव चंद्र प्रकाश तिवारी ने की। यह बैठक माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार झा के आदेशानुसार आयोजित हुई। बैठक में 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को व्यापक रूप से सफल बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने लंबित मामलों के अधिकतम निस्तारण पर जोड़ दिया। सचिव श्री तिवारी ने उपस्थित उप जिलाधिकारीयों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने क्षेत्राधिकार के राजस्व वादों को सुलह समझौते के आधार पर अधिक से अधिक संख्या में निपटने का प्रयास करें। इसके साथ ही लोक अदालत के व्यापक प्रचार - प्रसार पर भी विशेष बल दिया गया। अधिकारियों से कहा गया कि वे स्थानीय स्तर पर जन सहयोग प्राप्त कर,आम जनता को लोक अदालत के प्रति जागरूक करें और लोगों को अपने मामलों का निस्तारण समझौते के माध्यम से करने के लिए प्रेरित करें। बैठक में सदर, बिल्थरारोड, बांसडीह, बैरिया, रसड़ा और सिकंदरपुर के उप जिलाधिकारी एवं तहसील विधिक सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

Markazi Urs was held with devotion and grandeur in Kichauchha Sharif.
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 7 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 6 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.
👁 5 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 4 Views

खुली शराब की दुकानें, बड़ा कोरोना का खतरा।
👁 3 Views
