नवजात को लेकर मायके से ससुराल जा रही दंपति को हाईवे ने कुचला ,पत्नी की मौत पति व बच्चे जख्मी
<p>मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर रहे लोगों ने पुलिस पर किया पथराव </p><p>रिपोर्ट:विनोद विरोधी </p><p>गया, बिहार।</p><p>दो माह पूर्व जन्मे नवजात को अपने मायके से लेकर ससुराल जा रही दंपति को हाईवे ने कुचल दिया जिसमें 30 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई ,जबकि मृतक का पति और दो नाबालिग बच्चे बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। घटना जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के नटहा बाजार के निकट घटित हुई है।घटना के संबंध में बताया गया है कि मृतका गुड़िया देवी अपने दो माह पूर्व एक नवजात शिशु को जन्म दी थी उसका मायका डंगरा बाजार के निकट मुसरशब्दा गांव में है जहां से वह अपने पति ललन यादव एवं दो बच्चों के साथ बोधगया प्रखंड के जानी बीघा गांव स्थित ससुराल जा रही थी।इसी बीच मोहनपुर की ओर से आ रही हाईवे ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें महिला गिर पड़ी और हाईवे के नीचे आ गई जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं पति व बच्चे सड़क के दूसरी तरफ गिरे जिसमें वे जख्मी हो गए हैं। घटना के पश्चात आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर बाराचट्टी-मोहनपुर सड़क को जाम कर दिया। इधर घटना की सूचना पाकर लेटलतीफ पहुंचे थानाध्यक्ष ने भीड़ को नियंत्रित करने व जाम को हटाने का प्रयास किया लेकिन मुआवजे की मांग पर अड़े लोगों ने आक्रोश में आकर पुलिस पर पथराव कर दिया।जिसमें थानाध्यक्ष को भी चोट लगी है। फिलहाल शव को अपने हिरासत में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल गया रेफर किया गया है। जख्मी पति व बच्चे को एक निजी क्लीनिक में इलाज किया जा रहा है।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

Markazi Urs was held with devotion and grandeur in Kichauchha Sharif.
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 7 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 6 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.
👁 5 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 4 Views

खुली शराब की दुकानें, बड़ा कोरोना का खतरा।
👁 3 Views
