ताज़ा खबर
• Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.• पत्रकारों ने पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।• The Bihar State Unit of the Indian Journalist Association has been dissolved with immediate effect, Mithilesh Kumar appointed as Acting State President.• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बिहार प्रदेश इकाई तत्काल प्रभाव से भंग, मिथिलेश कुमार बने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष।• Indian Journalist Association of Muzaffarpur have submitted a memorandum against the attack on journalists in Patna addressing to the Governor and Chief Minister through the District Magistrate.• पटना में पत्रकारों पर हमले के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट मुजफ्फरपुर ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा।• दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई• महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश• महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर• 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

१९६२ हेल्पलाइन की बड़ी उपलब्धि, पशुपालकों के लिए बनी जीवनरेखा

📅 22-04-2026 10:50 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
अन्य समाचार

ब्युरो चीफ सैय्यद अनवर कादरी

छत्रपति संभाजीनगर, औरंगाबाद

ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशुधन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। जब पशुओं का स्वास्थ्य बिगड़ता है, तो किसानों की आर्थिक स्थिति पर सीधा असर पड़ता है। ऐसे में आधुनिक तकनीक और 1962 मोबाइल वेटरनरी क्लिनिक के समन्वय से पशुपालकों को बड़ा सहारा मिला है। इस सुविधा के कारण न केवल उपचार में लगने वाला समय कम हुआ है, बल्कि दूरदराज के क्षेत्रों में भी पशुओं को “गोल्डन ऑवर” में समय पर इलाज मिलने से हजारों पशुओं की जान बचाई जा सकी है।

1962 कॉल सेंटर और मोबाइल वेटरनरी क्लिनिक के तकनीकी तालमेल से अब पशुपालकों को उनके घर तक पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं, जो ग्रामीण समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पिछले एक वर्ष में कॉल सेंटर को कुल 4,01,992 कॉल प्राप्त हुए, जिनमें से 3,78,035 मामलों का सफल समाधान किया गया। खास बात यह है कि 34,979 पशुपालकों ने इस सेवा का लाभ उठाया। ये आंकड़े पशु चिकित्सा सेवाओं की प्रभावशीलता और समर्पण को दर्शाते हैं।

आपातकालीन स्थितियों जैसे दुर्घटना, विषबाधा या कठिन प्रसव में “गोल्डन ऑवर” में इलाज बेहद जरूरी होता है। कॉल मिलने के मात्र 1.5 घंटे के भीतर पशु चिकित्सा टीम मौके पर पहुंच जाती है। इस त्वरित सेवा के चलते अब तक 64,759 पशुओं की जान बचाई जा चुकी है, जिनमें 29,130 बड़े और 35,569 छोटे पशु शामिल हैं।

पहले छोटे-मोटे इलाज के लिए भी पशुओं को अस्पताल ले जाना कठिन और खर्चीला होता था, लेकिन अब विशेषज्ञ पशु चिकित्सक सीधे किसानों के खेत तक पहुंच रहे हैं। इससे न केवल इलाज आसान हुआ है, बल्कि समय पर मार्गदर्शन मिलने से संक्रामक बीमारियों की रोकथाम भी संभव हो रही है। इससे दुग्ध व्यवसाय को भी स्थायी और लाभकारी स्वरूप मिल रहा है।

1962 हेल्पलाइन द्वारा दी जाने वाली प्रमुख सेवाएं:

बीमार पशुओं का त्वरित उपचार

छोटी और बड़ी शल्य चिकित्सा

वैज्ञानिक पद्धति से बधियाकरण

कृत्रिम गर्भाधान

कीड़ों (जंत) पर नियंत्रण

विभिन्न बीमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण

बांझपन की जांच और उपचार

पशु स्वास्थ्य व पोषण संबंधी मार्गदर्शन

आपातकालीन सेवाएं (दुर्घटना, सर्पदंश, जलना आदि)

सरकारी योजनाओं की जानकारी

व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से जानकारी

तकनीक के साथ भविष्य की दिशा: कॉल सेंटर में आधुनिक सॉफ्टवेयर, कॉल रिकॉर्डिंग और फीडबैक सिस्टम के उपयोग से सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। भविष्य में इस सेवा को और मजबूत बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित प्राथमिक सलाह और व्हाट्सएप चैटबॉट को शामिल करने की योजना है।

इन तकनीकों के माध्यम से हर कॉल का सटीक विश्लेषण, पशु चिकित्सकों के कार्य का मूल्यांकन और दूरदराज क्षेत्रों की जरूरतों के अनुसार योजना बनाना संभव होगा। AI के जरिए पशुपालकों को तुरंत प्राथमिक उपचार और रोकथाम की जानकारी मिल सकेगी।

पशुसंवर्धन विभाग के आयुक्त डॉ. किरण पाटील ने विश्वास जताया कि डिजिटल तकनीक के उपयोग से पशु चिकित्सा सेवाओं में बड़ा बदलाव आएगा, जिससे पशुधन की हानि कम होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

Seraj Ahmad

📍 Gorakhpur

📰 24154 Posts👁 206 Readers📊 0 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

Markazi Urs was held with devotion and grandeur in Kichauchha Sharif.

Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.

👁 7 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।

👁 6 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.

👁 5 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।

👁 4 Views

खुली शराब की दुकानें, बड़ा कोरोना का खतरा।

👁 3 Views

WA