सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर भव्य कार्यक्रम, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रंग में डूबा महराजगंज

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

जनपद महराजगंज के चौक बाजार स्थित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में आज “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, महंत लक्ष्मणदास तथा शिक्षाविद् एस.पी. सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जनपद से चयनित सोमनाथ तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” भारत की आस्था, संस्कृति और आत्मगौरव का प्रतीक है, जो सोमनाथ मंदिर के हजारों वर्षों के गौरवशाली इतिहास को जीवंत करता है। उन्होंने बताया कि गुजरात के प्रभास पाटन में स्थित यह मंदिर द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम स्थान रखता है। अनेक आक्रमणों और विध्वंस के बावजूद इसका बार-बार पुनर्निर्माण भारतीय संस्कृति की अटूट आस्था और संकल्प शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि इस यात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है, जिससे सांस्कृतिक एकता और विरासत संरक्षण को बल मिलेगा।

कार्यक्रम के प्रारंभिक चरण में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं पीएम श्री सोनरा विद्यालय की छात्राओं द्वारा शिव तांडव सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं भजन गायक अमित अंजन द्वारा प्रस्तुत शिव भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

धन्यवाद ज्ञापन करते हुए शिक्षाविद् एस.पी. सिंह ने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति पर हुए आक्रमणों के प्रति समाज की सशक्त एवं सृजनात्मक प्रतिक्रिया को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों से तीर्थयात्रियों का चयन एवं प्रस्थान इस आयोजन के महत्व को और अधिक बढ़ाता है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जनपदों से चयनित 10-10 यात्रियों को सोमनाथ (गुजरात) के लिए रवाना किया गया। मुख्यमंत्री ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को सकुशल यात्रा एवं दर्शन की शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा देखा गया।

मुख्य कार्यक्रम के अंतर्गत मंदिर परिसर स्थित शिवालय में महंत लक्ष्मणदास सहित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विधिवत रुद्राभिषेक किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने सामूहिक मंत्रोच्चार कर वातावरण को और अधिक पावन बना दिया। इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम का संचालन शिरोमणि दुबे ने किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी बी.एन. कन्नौजिया, परियोजना निदेशक आर. डी. चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक पी.के. शर्मा, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, ईओ चौक ओ.पी. यादव, ईओ नगर पालिका परिषद् आलोक कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

Markazi Urs was held with devotion and grandeur in Kichauchha Sharif.
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 7 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 6 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.
👁 5 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 4 Views

खुली शराब की दुकानें, बड़ा कोरोना का खतरा।
👁 3 Views