सऊदी अरब से कमाकर लौटे एक युवक पर हुई फायरिंग, प्राथमिकी हुई दर्ज।
<p>शहाबुद्दीन अहमद</p><p>बेतिया, बिहार।</p><p>स्थानीय मोफ़ास थाना क्षेत्र के बारीटोला गुमटी के नजदीकअकबरनगर निवासी युसूफआलम उर्फ शिबू को हत्या के प्रयास के बाद पांच राउंड गोली चलाने के मामले में घटना के चार दिन बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं होना,पुलिस प्रशासन पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है, पुलिस भी शक के घेरे में आ गई है। सीडीपीओ 1 विवेक दीप ने संवाददाता को बताया कि अकबरनगर निवासी इफ्तार हुसैन के पुत्र तौफीक हुसैन की शिकायत पर प्राथमिक दर्ज कर ली गई है। इस मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस छानबीन कर रही है।घटना में दोषी पाए गए लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिकी में तौफीक हुसैन ने बताया है कि 20 मार्च को रात्रि 8:30 बजे उनके भाई युसूफआलम उर्फ शिबू अकबरनगर स्थित आलमगीर अंसारी के कपड़ा के दुकान मेंअपने ममेरे भाई,आमिर एजाज के साथ गए थे,इस दौरान शमीमआलम उर्फ लालू,अरबाजआलम, मोहम्मदआसिफ,मोहम्मद फैयाज,साहिलआलम ने चार पहिया वाहन से आकर यूसुफ को पकड़ कर लोहे के रॉड और लाठी से मारना शुरू कर दिया,उसे घसीटकर रेलवे गुमटी की तरफ ले जाने लगे, हल्ला करने परअपराधियों ने पांच राउंड फायरिंग कर मौके का फायदा उठाकर चंपत हो गए।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई

महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर

गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 4 अभियुक्त गिरफ्तार, फरेंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 5 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.
👁 5 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 4 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 3 Views

खुली शराब की दुकानें, बड़ा कोरोना का खतरा।
👁 2 Views
