दहेज उत्पीड़न में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुरन्दरपुर पुलिस की कार्रवाई

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरन्दरपुर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में आरोपी को उसके घर से पकड़ा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजय (24) पुत्र रामअवध, निवासी ग्राम बड़हरा कन्हई टोला, थाना पुरन्दरपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ दहेज की मांग और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मु0अ0सं0 84/2026 के तहत धारा 80(2), 85 BNS व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज था।

पुलिस के अनुसार आरोपी की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को दोपहर करीब 12:30 बजे उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक प्रभुनाथ राम व कांस्टेबल सतीश चौहान शामिल रहे।

Comments (0)
Published By
More in this category

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई

महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर

गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 4 अभियुक्त गिरफ्तार, फरेंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 7 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 6 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.
👁 5 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 4 Views

खुली शराब की दुकानें, बड़ा कोरोना का खतरा।
👁 3 Views