ताज़ा खबर
• Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.• पत्रकारों ने पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।• The Bihar State Unit of the Indian Journalist Association has been dissolved with immediate effect, Mithilesh Kumar appointed as Acting State President.• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बिहार प्रदेश इकाई तत्काल प्रभाव से भंग, मिथिलेश कुमार बने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष।• Indian Journalist Association of Muzaffarpur have submitted a memorandum against the attack on journalists in Patna addressing to the Governor and Chief Minister through the District Magistrate.• पटना में पत्रकारों पर हमले के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट मुजफ्फरपुर ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा।• दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई• महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश• महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर• 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि और गैस की किल्लत के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन।

📅 14-03-2026 04:25 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
राजनीति

गैस की किल्लत के कारण होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े लाखों कारोबारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट जिलाध्यक्ष:- विजय कुमार श्रीवास्तव।

मोदी की गलत नीतियों के कारण देश की जनता फिर लाइनों में लगने को मजबूर, गैस की कमी से देशभर में मचा हाहाकार:- जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव

घरेलू गैस सिलेंडर पर ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर पर ₹120 की बढ़ोतरी गरीब और मध्यम वर्ग पर सीधा हमला है:- विजय कुमार श्रीवास्तव

मोदी सरकार ने महंगाई को आसमान पर पहुंचा दिया है, आम जनता की कमर टूट चुकी है:- जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव

अमेरिका के दबाव में रूस से सस्ता तेल खरीदना कम कर देश को आर्थिक नुकसान पहुंचा रही है केंद्र सरकार:- जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

देश में लगातार बढ़ती महंगाई, एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और गैस सिलेंडर की बेहद किल्लत के चलते आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवाह्न पर केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में ₹60 तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में ₹120 की वृद्धि ने आम जनता और छोटे व्यापारियों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े लाखों छोटे कारोबारियों के सामने आज गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। देश के कई हिस्सों से होटल और छोटे व्यवसायों के बंद होने की खबरें सामने आ रही हैं, जो सरकार की नीतियों की विफलता को उजागर करती हैं।

उन्होंने कहा कि देश में उपयोग होने वाली लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी विदेशों से आयात की जाती है, जिसका बड़ा हिस्सा स्ट्रेट ऑफ हार्मुज़ के रास्ते भारत पहुंचता है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ रहा है, लेकिन केंद्र सरकार ने इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि अमेरिका के दबाव में रूस से सस्ता तेल खरीदने में कमी करने के कारण देश को लगभग 8 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिसका सीधा असर देश की जनता पर महंगाई के रूप में पड़ रहा है।

जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने यह भी आरोप लगाया कि गैस और ऊर्जा क्षेत्र में कुछ निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों के कारण गैस की कीमतों में कई जगहों पर कई गुना वृद्धि देखने को मिल रही है। इससे आम नागरिकों के साथ-साथ छोटे और मध्यम स्तर के उद्योगों पर भी गंभीर आर्थिक दबाव पड़ रहा है और बेरोजगारी की स्थिति तेजी से बढ़ रही है।

जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में हजारों छोटे व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं और उद्योग बंद होने की स्थिति पैदा हो रही है। गुजरात के मोरबी जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में सैकड़ों उद्योग बंद हो चुके हैं, जिससे लाखों लोगों के रोजगार पर संकट खड़ा हो गया है। यदि केंद्र सरकार ने समय रहते महंगाई और ऊर्जा संकट पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए तो देश की आर्थिक स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है।

पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम दिए गए ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में की गई हालिया वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए, पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पारदर्शी नीति लागू की जाए, गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर विशेष सब्सिडी दी जाए तथा बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार स्पष्ट और जवाबदेह नीति घोषित करे।

आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने बढ़ती महंगाई और गैस की कीमतों के मुद्दे पर जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो पार्टी देशभर में जन आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होगी। आज के धरना प्रदर्शन में आशीष कुशवाहा अमिताभ जायसवाल रीतू सागर हरेन्द्र यादव सुनील श्रीवास्तव विनीत मिश्रा अशोक विशवकर्म धनंजय श्रीवास्तव अखिलेश गुप्ता आशीष कुशवाहा अनुरुद्ध यादव महेंद्र पासवान संजीव गुप्ता राजेश राजभर डॉ वाहिद रहमान गोविंद गौतम अनमोल राज आकाश सिंह विद्युत यादव शुभम श्रीवास्तव सहित तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

Seraj Ahmad

📍 Gorakhpur

📰 24154 Posts👁 244 Readers📊 0 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

बढ़ती बेरोजगारी की भयावह स्थिति का आईना हैं युवाओं की भीड़ - इमरान कुरैशी

PCC Secretary Imran Qureshi Attends Mega Job Fair and Blood Donation Camp on Rahul Gandhi's Birthday

भाजपा अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख बेचैन है - सुशील पाण्डेय

Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.

👁 7 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।

👁 6 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.

👁 5 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।

👁 4 Views

खुली शराब की दुकानें, बड़ा कोरोना का खतरा।

👁 3 Views

WA