ताज़ा खबर
• Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.• पत्रकारों ने पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।• The Bihar State Unit of the Indian Journalist Association has been dissolved with immediate effect, Mithilesh Kumar appointed as Acting State President.• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बिहार प्रदेश इकाई तत्काल प्रभाव से भंग, मिथिलेश कुमार बने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष।• Indian Journalist Association of Muzaffarpur have submitted a memorandum against the attack on journalists in Patna addressing to the Governor and Chief Minister through the District Magistrate.• पटना में पत्रकारों पर हमले के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट मुजफ्फरपुर ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा।• दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई• महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश• महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर• 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

तीसरा अशरा शुरु : मस्जिदों में एतिकाफ का आगाज।

📅 10-03-2026 07:30 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
धार्मिक

शबे कद्र की पहली ताक रात में खूब हुई इबादत

सैय्यद फरहान अहमद

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

माह-ए-रमजान का तीसरा अशरा जहन्नम से आजादी का शुरु हो चुका है। इफ्तार से पहले शहर की तमाम मस्जिदों में रोजेदारों ने एतिकाफ शुरु कर दिया। एतिकाफ करने वाले इबादत में मश्गूल हो गए। सब्जपोश हाउस मस्जिद में कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी के नेतृत्व में छोटे-छोटे करीब दस बच्चों ने एतिकाफ शुरु किया। इबादत का यह सिलसिला ईद के चांद तक जारी रहेगा। मुसलमानों ने शबे कद्र की पहली ताक रात में खूब इबादत की। अल्लाह के बंदों ने इबादत कर गुनाहों की माफी मांगी। शबे कद्र की पहली ताक रात में मस्जिद व घरों में खूब इबादत हुई। मगरिब की नमाज के बाद इबादत का यह सिलसिला सुबह की फज्र नमाज तक चलता रहा। लोगों ने फर्ज व सुन्नत नमाजों के साथ कसरत से नफ्ल नमाजें अदा की। कुरआन-ए-पाक की तिलावत व तस्बीह पढ़ी। घरों में महिलाएं भी इबादत में मश्गूल रहीं। जहन्नम से आजादी की दुआ मांगी गई। अब शबे कद्र को रमजान की 23, 25, 27, 29वीं की ताक रात में तलाशा जाएगा। वहीं फिरदौस जामा मस्जिद जमुनहिया बाग सहित शहर की एक दर्जन से अधिक मस्जिदों में तरावीह नमाज के दौरान एक कुरआन-ए-पाक मुकम्मल हो गया। जमुनहिया बाग गोरखनाथ में अल कलम एसोसिएशन की ओर से 'किताबें बुला रही हैं' नाम से दीनी किताबों का स्टॉल लगाया गया। लोगों ने किताबों के प्रति काफी दिलचस्पी दिखाई। स्टॉल लगाने में असिफ महमूद, मौलाना अनवर अहमद, मुजफ्फर हसनैन रूमी, हस्सान आदि ने महती भूमिका निभाई।

माह-ए-रमजान में फर्ज, वाजिब व सुन्नत नमाजों के अलावा तहज्जुद, इशराक, चाश्त, अव्वाबीन, सलातुल तस्बीह आदि नफ्ल नमाजें भी खूब पढ़ी जा रही हैं। सभी के सिरों पर टोपी व हाथों में तस्बीह नजर आ रही है। मिस्वाक, खजूर व इत्र का खूब इस्तेमाल हो रहा है। रोजेदार दिन में रोजा रखकर व रात में तरावीह की नमाज पढ़कर अल्लाह का फरमान पूरा कर रहे हैं। अल्लाह का फरमान पूरा करने के बदले में रोजेदारों को ईद का ईनाम मिलेगा। मंगलवार को 20वां रोजा अल्लाह की हम्द ओ सना में बीता। करीब 13 घंटा 20 मिनट का लंबा रोजा रोजेदारों के सब्र का इम्तिहान ले रहा है। बाजार में रौनक बढ़ गई है। ईद की खरीदारी में तेजी है। सेवईयों की बिक्री भी जोर पकड़ चुकी है।

सब्जपोश हाउस मस्जिद में फतह मक्का पर हुआ बयान

20 रमजानुल मुबारक को मकतब इस्लामियात तुर्कमानपुर, सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफरा बाजार में फतह मक्का को याद करते हुए गोष्ठी हुई। हाफिज रहमत अली निजामी ने कहा कि फतह मक्का के बाद मक्का शरीफ को दारुल अमन यानी शांति का घर घोषित किया गया और यह सब पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के हाथों किया गया जिन्हें पूरे संसार के लिए रहमत बनाकर भेजा गया है। फतह मक्का विश्व इतिहास की बड़ी ही अद्भुत घटना है। दुनिया ने देखा कि आपने सबको माफ कर एक अनोखी मिसाल पेश की। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के इस फैसले से लोग दीन-ए-इस्लाम के दामन से जुड़ते चले गए।

कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी ने कहा कि फतह मक्का एक शानदार फतह थी। जो रमजानुल मुबारक की 20 तारीख को हुई। यह एक ऐसी फतह थी कि जिसमें कोई मारा नही गया। बल्कि सही मायने में सबको बेहतरीन जिंदगी मिली। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फतह मक्का से लोगों का दिल जीत लिया। सभी को आम माफी दी गई। तारीख में इससे अनोखा वाकया कहीं नहीं मिलता। खून का एक कतरा भी नहीं गिरा और फतह अजीम हासिल हो गई। मक्का की फतह अरब से मुशरिकीन के मुकम्मल खात्मे की शुरुआत साबित हुई। मक्का की फतह के बाद पैगंबर-ए-इस्लाम ने वहां के लोगों से शिर्क न करने, जिना न करने, चोरी न करने की शर्त पर बैअत ली और उन्हें अपने-अपने बुतों को तोड़ने का हुक्म दिया। पैगंबरे इस्लाम ने किसी पर जुल्म नहीं किया। सबको अमान दे दिया। अंत में दुरूद ओ सलाम पढ़कर पूरी दुनिया में अमन ओ अमान की दुआ मांगी गई।

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

Seraj Ahmad

📍 Gorakhpur

📰 24154 Posts👁 354 Readers📊 0 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।

کشوچہ شریف میں مرکزی عرس عقیدت و احترام سے منعقد ہوا۔

Markazi Urs was held with devotion and grandeur in Kichauchha Sharif.

Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.

👁 7 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।

👁 6 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.

👁 5 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।

👁 4 Views

खुली शराब की दुकानें, बड़ा कोरोना का खतरा।

👁 3 Views

WA