चौधरी चरण सिंह त्रिमुहानी स्थित मनोकामना सिद्ध श्री हनुमान मंदिर पर भव्य ख़िच्चड़ भोज का आयोजन

खिच्चड़ भोज में शामिल हुए हजारों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य के बने भागी

धनंजय कुमार शर्मा

बेल्थरारोड,बलिया। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर चौधरी चरण सिंह त्रिमुहानी स्थित मनोकामना सिद्ध श्री हनुमान मंदिर प्रांगड़ में भव्य खिच्चड़ (भोज)भंडारे का आयोजन किया गया।भंडारे की औपचारिक शुरुवात विद्वान पंडित अजय कुमार पाण्डेय (बभनवली) द्वारा विधिवत् मनोकामना सिद्ध श्री हनुमान जी महाराज के पूजन,भोग एवं आरती के साथ हुआ।धार्मिक और सामाजिक प्रवृति के श्रद्धालु भक्तों के कुशल मार्गदर्शन और संरक्षण में खिच्चड़ भोज महाप्रसाद वितरण का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

इस पुनीत कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों और आसपास के क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने श्री हनुमान जी के महाप्रसाद रूपी भंडारे में उत्साह पूर्वक भाग लिया और प्रभु का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने।

सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण करना भक्ति और सद्भभाव का एक सुंदर प्रतीक है।

देर रात्रि चले भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

वही बस स्टेशन रोड में दूसरे खिच्चड़ भोज भंडारे में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इस खीच्चड़ भोज में खीच्चड़ के साथ निम्न प्रकार का पकौड़ा,पापड़, दही, चूड़ा भी शामिल किया गया था। उक्त भोज में संजय कुमार गुप्ता "कुक"का शारीरिक सहयोग सराहनीय रहा। सभी ने इस भोज की सराहना की तथा संजय गुप्ता "कुक" को धन्यवाद भी दिया। इस भोज में गंगा - यमुनि तहजीब का मिशाल भी देखने को मिला।

प्रेरणा से निरंतर समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने वाले लोगों को सम्मान देना ही किसी भी आयोजन का उद्देश्य होता है।जो आपसी सद्भाव, प्रेम, श्रद्धा,का प्रतीक होता है।

इस अवसर पर गुलाब चन्द (मुनीब जी),कतवारू मौर्य मौर्या कंप्यूटर, डॉ अजय शुक्ला, डॉo शेषमणि सिंह, डॉo संजय चौहान, बबलू, पिंटू सिंह (भुवराकोट),उदय सिंह (कैथी), मनीष सिंह,मृत्युंजय गुप्ता,नफीस अहमद, लड्डन, संतोष शर्मा, धनुषधारी पाण्डेय, रणधीर, संजय, शौर्या, रमाशंकर गुप्ता (मुनीब जी) राजाराम गुप्ता ,अमन मद्धेशिया, मतुल मद्धेशिया, गुड्डू यादव, मोती मिस्त्री,गुंजन जायसवाल,मुन्ना,नवनाथ,अजीज, सुनील, सहित सैकड़ों गणमान्य लोग शामिल हुए और खिच्चड़ भोज प्रसाद ग्रहण कर आनंद लिया।

Comments (0)
Published By
More in this category

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।

کشوچہ شریف میں مرکزی عرس عقیدت و احترام سے منعقد ہوا۔

Markazi Urs was held with devotion and grandeur in Kichauchha Sharif.
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 7 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 6 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.
👁 5 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 4 Views

खुली शराब की दुकानें, बड़ा कोरोना का खतरा।
👁 3 Views