गरीब, असहाय,जरूरतमंद, वंचित वर्ग के बीच कंबल का किया गया वितरण
<p>शहाबुद्दीन अहमद</p><p>बेतिया, बिहार</p><p>मानव की सेवा करना हर धर्म,संगठन,संस्थान की जिम्मेवारी बनती है,विशेष कर आपदा की स्थिति में,भीषण ठंड,आगलगी,बाढ़ सुखाड़ में हर धार्मिक संगठन,नागरिक संगठन,सरकारी संस्थान, एनजीओ,रेड क्रॉस,जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन के द्वारा ऐसेऔसर पर इन लोगों के बीच राहत सामग्री पहुंचाई जाती है,जिसमें कंबल इत्यादि वितरण,अलाव जलाने जैसे महान कार्य किए जाते हैं, जो मानव और मानवता के प्रति सजगता का द्योतक है।</p><p>इसी क्रम में,संवाददाता को शहर के मुस्लिम संगठन,दीनी व मिलली जमातों की संयुक्त संगठन के मौलाना नजमुद्दीन कासमी,इमाम जंगी मस्जिद बेतिया के तत्वाधान में रिक्शा चालक,असहाय,जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया।इस कंबल वितरण कार्यक्रम के बारे में दीनी व मिलली तंजीम के सचिव, मौलाना आमिर अराफात कासमी ने संवाददाता को बताया कि इस संगठन के द्वारा प्रत्येक वर्ष कंबल का वितरण किया जाता है। रात में भी रेलवे स्टेशन,बसस्टैंड, एमजेके अस्पताल में 100 कंबल का वितरण,रिक्शा चालक, असहाय,जरूरतमंदों के बीच किया गया।इस मौके पर, मौलाना हसन मुआविया नदवी,मौलाना महबूबआलम नोमानी,मौलाना नियाज़ अहमद कासमी,मुफ्ती नौशाद आलम, मौलानाअब्दुल करीम कासमी,मौलाना युसूफ मदनी इत्यादि संगठन के सदस्य मौजूद थे। इतना ही नहीं,यह संगठन प्रतिवर्ष अपने स्तर से 15- 18 भाभी को बच्चे और बच्चियों की शादी,निकाह के रस्म को अदा कराता है,जो गरीब,असहाय, कमजोर,मुस्लिम समुदाय के युवक,युवतियों की शादी में सहारा बनता है।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

Markazi Urs was held with devotion and grandeur in Kichauchha Sharif.
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 7 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 6 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.
👁 5 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 4 Views

खुली शराब की दुकानें, बड़ा कोरोना का खतरा।
👁 3 Views
