उधार चुकाने के बाद भी अतिरिक्त पैसा मांगने,जान से मारने की मिली धमकी।
<p>शहाबुद्दीन अहमद</p><p>बेतिया, बिहार।</p><p>इनरवा थाना क्षेत्र में एक दुकानदार ने उधार चुकाने के बावजूद कर्ज देने वाले ने अतिरिक्त पैसा मांगने,जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।इनरवा निवासी, रजनीश कुमार ने शिकारपुर थाना क्षेत्र के मथुरा निवासी,सुनील कुमार गुप्ता,उनके भाई संदीप कुमार गुप्ता के खिलाफ ईनरवा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार,रजनीश कुमार ने व्यवसाय के लिए दोनों भाइयों से कुल ₹5 लाख उधार लिए थे,उन्होंने आरोप लगाया है कि यह राशि पिछले वर्ष 15 जुलाई को वापस कर दी गई थी,इसके बावजूद आरोपी फोन पर गाली गलौज रोज करते हुए उनसे 1लाख 70 हजार रुपया की मांग करने लगे।राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि रुपया ना देने पर उन्हें अपहरण करने, गोली मारने की धमकी दी जा रही है उन्हें यह भी जानकारी दी कि उधर की मूल राशि चुकाने की अतिरिक्त संदीप कुमार गुप्ता के बैंक खाते में लगभग डेढ़ लाख रुपया ऑनलाइन ट्रांसफर किया जा चुका है। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद इनरवा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने संवाददाता को बताया कि मामले में गहन छानबीन की जा रही है,आवश्यकता पड़ने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई

महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर

गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 4 अभियुक्त गिरफ्तार, फरेंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 7 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 6 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.
👁 5 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 4 Views

खुली शराब की दुकानें, बड़ा कोरोना का खतरा।
👁 3 Views
