बाइक से गिरकर महिला की हुई मौत, फैली सनसनी,कोहरा।
<p>शहाबुद्दीन अहमद </p><p>बेतिया, बिहार।</p><p>बाइक से दुर्घटना होने की प्रबल संभावना बनी रहती है, कुछ घटनाएं तो अनियंत्रित होकर टकराने,गिरने से होती है,और कुछ घटना बाइक की तेज रफ्तार से चलाने के कारण भी हुआ करती है। </p><p>इसी क्रम में संवाददाता को घटना के बारे में जानकारी मिली है कि धनहा थाना क्षेत्र के घाघवा कलवापट्टी मुख सड़क पर कलवापट्टी गांव के पासअनियंत्रित बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। महिला जीविका कार्य कर घाघवा से धनहा गांव स्थितअपने घर वापस आ रही थी,वह धन्नहाथाना गांव निवासी,मंगल बिन की पत्नी, सुगिया देवी,उम्र 45 वर्ष के रूप में की गई है। ग्रामीण ने संवाददाता को बताया कि सुगिया देवी जीविका के कम से घाघवा गांव गई थी। वापसी में रूपही गांव निवासी नीतीश खरवार के बाइक से लिफ्ट लेकर बैठ गई और घर जा रही थी,रास्ते में ही खलवापट्टी के पास बाईक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी, जिसके कारण वह सड़क पर गिर गई,सर मेंअधिक चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में गम का माहौल छा गया। पूरे ग्रामीण क्षेत्र में मातमी सन्नाटा छा गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई

महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर

गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 4 अभियुक्त गिरफ्तार, फरेंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 7 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 6 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.
👁 5 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 4 Views

खुली शराब की दुकानें, बड़ा कोरोना का खतरा।
👁 3 Views
