साइबर फ्रॉड के 21 करोड़ 55 लाख रूपया खाता में आने से खाता हुआ होल्ड, क्षेत्र में फैली सनसनी
<p>शहाबुद्दीन अहमद</p><p>बेतिया, बिहार</p><p>एक खातेदारी के खाते में 21 करोड़ 55 लाख 50 हजार रुपया केआने से उसका खाता को होल्ड कर दिया गया है।संवाददाता को घटना के बारे में जानकारी मिली है कि लोरिया के साठी पंचायत के रायबरवा गांव निवासी, कन्हैया साह के पुत्र,सुनील शाह के खाता में 21करोड़ 55 लाख ₹50हजारआने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। खाताधारी सुनील साह के पिता कन्हैया साह ने संवाददाता को बताया कि उनके पुत्र सुनील शाह का खाता इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में है,खाता से पे फोन का संचालन भी होता है।एक सप्ताह से खाता से लेनदेन बंद हो गया है तो बेतिया प्रधान डाकघर में जाकर पता किया गया तो प्रधान डाकघर द्वारा एक कागज देते हुए बताया गया किआपका खाता में साइबर फ्रॉड का पैसा 21 करोड़ 55 लाख ₹50 हजार आ गया है,जिसके चलते आपका खाता को होल्ड कर दिया गया है। डाकघर द्वारा दिए गए कागजात में पश्चिम बंगाल विधान नगर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।खातेदार के खाता का पूरा मामला के समाधान होने तक खाता होल्ड रहेगा। खाता होल्ड रहने के कारण खतादार को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इनका लेनदेन भी बंद है,इस तरह के साइबर फ्रॉड के मामले में साइबर थाना के द्वारा कार्रवाई की जाती है। </p><p>साइबर फ्रॉड के द्वारा किसी के खाते में इतनीअधिक राशि का आना चर्चा का विषय बनना आवश्यक है।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

Markazi Urs was held with devotion and grandeur in Kichauchha Sharif.
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 7 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 6 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.
👁 5 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 4 Views

खुली शराब की दुकानें, बड़ा कोरोना का खतरा।
👁 3 Views
