ताज़ा खबर
• Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.• पत्रकारों ने पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।• The Bihar State Unit of the Indian Journalist Association has been dissolved with immediate effect, Mithilesh Kumar appointed as Acting State President.• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बिहार प्रदेश इकाई तत्काल प्रभाव से भंग, मिथिलेश कुमार बने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष।• Indian Journalist Association of Muzaffarpur have submitted a memorandum against the attack on journalists in Patna addressing to the Governor and Chief Minister through the District Magistrate.• पटना में पत्रकारों पर हमले के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट मुजफ्फरपुर ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा।• दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई• महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश• महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर• 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

सोलर एंटी-पॉल्यूशन रोड डिवाइडर का आईटीएम गीडा के छात्रों ने किया आविष्कार।

📅 09-11-2025 04:00 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
शिक्षा

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

आईटीएम गीडा इंजीनियरिंग कॉलेज के बी.टेक (इलेक्ट्रॉनिक्स) द्वितीय वर्ष के तीन छात्रों — दीपा पांडेय, आलोक त्रिपाठी और अदनान खान — ने बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तकनीक आधारित एक सोलर एंटी-पॉल्यूशन रोड डिवाइडर तैयार किया है। यह डिवाइडर न केवल हवा को शुद्ध करता है, बल्कि सड़क दुर्घटना के समय मदद भी बुला सकता है।

छात्रा दीपा पांडेय ने बताया कि इस डिवाइडर में एक इमरजेंसी बटन लगा है जो सड़क दुर्घटना की स्थिति में एम्बुलेंस को स्वतः कॉल करने में सहायता करता है।

वहीं आलोक त्रिपाठी ने कहा कि दिल्ली सहित देश के कई शहरों में AQI स्तर बहुत अधिक है, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस डिवाइडर को सौर ऊर्जा से चलने योग्य बनाया गया है, जिससे यह बिना बिजली के प्रदूषित हवा को शुद्ध कर सकता है।

इस डिवाइडर को रद्दी प्लास्टिक से तैयार किया गया है। इसके अंदर नैनो एग्जॉस्ट फैन (DC 3000 RPM) लगाए गए हैं, जो 6 वोल्ट सोलर करंट से चलते हैं। दोनों ओर लगे ये फैन प्रदूषित हवा को अंदर खींचकर फिल्टर करते हैं और शुद्ध हवा को बाहर निकालते हैं।

अदनान खान के अनुसार, डिवाइडर के भीतर पानी और सैनिटाइज़र फिल्टर का प्रयोग किया गया है, जो हवा में मौजूद हानिकारक तत्वों और बैक्टीरिया को नष्ट करता है।

छात्रों का कहना है कि इस तकनीक से वाहनों से निकलने वाले जहरीले धुएँ का प्रभाव भी कम किया जा सकता है, जिससे प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलेगी।

संस्थान के निदेशक डॉ. एन. के. सिंह ने छात्रों के इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि “आज देश में बढ़ते वायु प्रदूषण की समस्या को देखते हुए यह प्रयास एक प्रेरणादायक पहल है।”

इस परियोजना को तैयार करने में छात्रों को 10 दिन लगे और कुल लगभग ₹40,000 का खर्च आया। इसे 2×4 फाइबर डिवाइडर से बनाया गया है, जिसके भीतर लगभग 5 लीटर पानी, एयर फिल्टर, 6 वोल्ट सोलर प्लेट, स्विच, बैटरी और नैनो एग्जॉस्ट फैन का उपयोग किया गया है।

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

Seraj Ahmad

📍 Gorakhpur

📰 24154 Posts👁 266 Readers📊 0 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

समर कैंप बच्चों का सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव रखते हैं - ड. मंगलेश श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के तैयारी फ्री मे।

बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 28 मई को।

Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.

👁 7 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।

👁 6 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.

👁 5 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।

👁 4 Views

खुली शराब की दुकानें, बड़ा कोरोना का खतरा।

👁 3 Views

WA