संजीव सिंह के नेतृत्व में निखरेगा उप्र क्रिकेटः डॉ संजय सिंह
<p>धनंजय शर्मा</p><p>मऊः उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के गवर्निंग कौंसिल का सदस्य एव यूपी टी-20 लीग की कमान संजीव सिंह बंटी को सौंपे जाने से जिला क्रिकेट एसोसिएशन में जश्न का माहौल है। जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने बताया कि संजीव सिंह बंटी को मनोनित किये जाने से पूर्वांचल के खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान होगा। यह पहला अवसर है कि जब पूर्वांचल के किसी व्यक्ति को यूपीसीए के गर्वनिंग कौंसिल में शामिल किया गया है। इसके साथ ही यूपी टी-20 की कमान सौंपे जाने का फायदा भी पूर्वांचल के खिलाड़ियों को प्राप्त होगा। डॉ सिंह ने कहा कि उनके द्वारा किए गये बेहतरीन कार्य के लिए जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा उनको सम्मानित किया जा चुका है। गाजीपुर क्रिकेट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष से यूपीसीए के गर्वनिंग कौंसिल तक यात्रा में उन्होंने अपने क्षेत्र की प्रतिभाओं के विकास के लिए सराहनीय कार्य किया है। उनके इस चयन से जिला क्रिकेट संघ ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

Markazi Urs was held with devotion and grandeur in Kichauchha Sharif.
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 7 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 6 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.
👁 5 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 4 Views

खुली शराब की दुकानें, बड़ा कोरोना का खतरा।
👁 3 Views
