महिलाएं अपने अधिकारों को पहचानें- अनिल जोशी
<p>संवादसूत्र चौक बाजार, महराजगंज, उ. प्र.</p><p>क्षेत्र के ग्रामसभा परसौनी के पंचायत भवन परिसर में मिशन शक्ति पांच कार्यक्रम के अंतर्गत नारी शक्ति विषयक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अनेक महिलाओं, लड़कियों व किशोरियों एवं पुरुषों ने भाग लिया ।</p><p>नारी शक्ति कार्यक्रम पंचायत भवन परसौनी में उपस्थित लोगों को थानाध्यक्ष चौक ओम प्रकाश गुप्त ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के सुरक्षा के लिए शासन एवं पुलिस संकल्पित है। महिलाएं व किशोरियां किसी भी परेशानी को स्थानीय पुलिस को बता सकती हैं उनका हर संभव मदद किया जाएगा । साथ ही पुलिस हेल्प लाइन नम्बरों की भी जानकारी दी गयी ।</p><p>इसी क्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष एवं परसौनी गांव के ग्राम प्रधान अनिल जोशी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे हैं हम सभी को महिलाओं का आदर करना चाहिए।जोशी ने कहा कि हमारा देश व समाज महिलाओं को देवी समझकर उनका समय समय पर पूजा पाठ करता है और उन्हें उचित सम्मान देता है। इस अवसर पर एस आई अमित सिंह, सहित मुजफ्फर हुसैन,जियाउल हक, इजहार, विनोद वर्मा, फजीलत, सरफुद्दीन, श्रेया पांडेय, निर्मला, रानीबाला, सहित तमाम महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे ।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

Markazi Urs was held with devotion and grandeur in Kichauchha Sharif.
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 6 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 6 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.
👁 5 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 4 Views

खुली शराब की दुकानें, बड़ा कोरोना का खतरा।
👁 3 Views
