किसान चौपाल-सह-मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
<p>मधेपुरा/बिहार से जफर अहमद की ब्यूरो रिपोर्ट </p><p> ई-किसान भवन, गम्हरिया में "किसान चौपाल-सह-मतदाता जागरूकता कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन उप परियोजना निदेशक, आत्मा, वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र एवं प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, गम्हरिया के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र, मधेपुरा के वैज्ञानिकों द्वारा किसान चौपाल कार्यक्रम के अंर्तगत तकनीकी सत्र में रबी मौसम में लगने वाले फसलों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। मतदाता को जागरूक करने हेतु उपस्थित उप परियोजना निदेशक, आत्मा, मधेपुरा द्वारा "मधेपुरा है तैयार, मतदान करेगें सब इस बार" का नारा दिया गया। इस वर्ष नये मतदाता जिनकी उम्र 18 वर्ष पुरी हो गयी है, उनको मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही "मतदान एक जिम्मेवारी, उम्र अठारह की है बारी" का नारा दिया गया। इस कार्यक्रम में श्री रंजीत कुमार, उप परियोजना निदेशक, आत्मा, मधेपुरा, डॉ० सुरेन्द्र चौरसिया एवं श्री राहुल कुमार वर्मा, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, मधेपुरा, ज्योति कुमारी, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी,गम्हरिया एवं प्रखण्ड के सभी पदाधिकारी/प्रसार कर्मी, प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

Markazi Urs was held with devotion and grandeur in Kichauchha Sharif.
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 7 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 6 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.
👁 5 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 4 Views

खुली शराब की दुकानें, बड़ा कोरोना का खतरा।
👁 3 Views
