ताज़ा खबर
• Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.• पत्रकारों ने पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।• The Bihar State Unit of the Indian Journalist Association has been dissolved with immediate effect, Mithilesh Kumar appointed as Acting State President.• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बिहार प्रदेश इकाई तत्काल प्रभाव से भंग, मिथिलेश कुमार बने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष।• Indian Journalist Association of Muzaffarpur have submitted a memorandum against the attack on journalists in Patna addressing to the Governor and Chief Minister through the District Magistrate.• पटना में पत्रकारों पर हमले के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट मुजफ्फरपुर ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा।• दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई• महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश• महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर• 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

लखनऊ में कार से चोरियों का पर्दाफाश 5 आरोपी गिरफ्तार, कीमती सामान बरामद

📅 30-09-2025 11:55 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
अन्य समाचार

<p>ब्यूरो चीफ फुरकान कुरैशी एडवोकेट </p><p>लखनऊ, उत्तर प्रदेश </p><p>थाना कैसरबाग और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को बड़ी कामयाबी मिली, जब पुलिस ने शहर में लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पाँच चोरों को गिरफ्तार किया। यह गिरोह लखनऊ समेत कई शहरों में खड़ी या चलती कारों से सामान चुराने का काम करता था। मामला 25 सितंबर 2025 का है, जब लखनऊ के अनुराग सक्सेना नाम के व्यक्ति ने थाना कैसरबाग में शिकायत दी कि किसी ने उनकी कार से एक बैग चुरा लिया, जिसमें डेल कंपनी का लैपटॉप, एक डायरी, कैटलॉग, आधार कार्ड और कुल ₹4,960 नकद थे। पुलिस ने तुरंत इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। लगातार निगरानी और एक खास जानकारी के आधार पर 30 सितंबर को पुलिस ने लखनऊ से पाँच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चोरी गया लैपटॉप, डायरी, कैटलॉग, ₹1,660 और ₹3,300 की नकदी के साथ आधार कार्ड भी बरामद हुआ। पकड़े गए सभी आरोपी दक्षिण भारत के रहने वाले हैं — रंगनाथम सी, सत्यराज टी, लोगु उर्फ लिंगरामन, अब्दुल असन और इलंगेश्वरन — ये सभी तमिलनाडु और पुडुचेरी के रहने वाले हैं। पूछताछ में पता चला कि ये लोग कारों के पास गिरा हुआ नकली नोट दिखाकर लोगों को धोखे में डालते थे। जैसे ही गाड़ी मालिक नोट उठाने के लिए झुकता, दूसरा आदमी बातों में लगाकर ध्यान भटकाता और तीसरा चुपचाप गाड़ी से बैग या कीमती सामान निकाल लेता। अगर कार बंद होती तो एक और साथी शीशा तोड़कर चोरी करता। पकड़े जाने पर बाकी साथी मिलकर अपने साथी को छुड़ा ले जाते थे। पकड़े गए चोरों पर दिल्ली समेत कई जगहों के थानों में पहले से चोरी के केस दर्ज हैं। इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना कैसरबाग के प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्र ने किया। टीम में 17 पुलिसकर्मी शामिल थे, जिनमें उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल और सिपाही शामिल थे। बरामद सामान और पूछताछ के आधार पर इन आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और सभी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।</p>

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

— ★★★★★

Seraj Ahmad

📍 Gorakhpur

📰 24154 Posts👁 351 Readers📊 0 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

Markazi Urs was held with devotion and grandeur in Kichauchha Sharif.

Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.

👁 7 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।

👁 6 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.

👁 5 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।

👁 4 Views

खुली शराब की दुकानें, बड़ा कोरोना का खतरा।

👁 3 Views

WA