बिजली का करंट लगने से 7 वर्षीय बिट्टू कुमार की हुई मौत।
<p>शहाबुद्दीन अहमद</p><p>बेतिया, बिहार</p><p>मैनाटांड़ थाना क्षेत्र केअशोक वृतिपुरा गांव में अपराह्न करंट लगने से 7 वर्षीय बिट्टू कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध है। परिवार को दाढ़स बंधाने में कोशिश कर रहा है।घटना के बारे में संवाददाता को ग्रामीण ने बताया कि मृतक बिट्टू कुमार,पोषण पासवान का पुत्र था,वह घर में पानी के मोटर चालू करने के लिए स्विच ऑन करअंदर जा रहा था,इसी दौरान घर के पास से गुजर रही बिजली की तार कट कर लोहे की ग्रिल से सटी हुई थी,जैसे ही बिट्टू ने ग्रिल को छुआ वह तेज करंट की चपेट मेंआ गया,मौके पर भी अचेत होकर गिर पड़ा।परिजन तुरंत उठाकर उसको अस्पताल ले गए,मगर डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की खबर सुनते ही मां वसुंधरा देवी बार-बार बेहोश हो रही थी,जबकि पिता पोषण पासवान गहरी सदमे में है। परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया कि बिजली विभाग के लापरवाही से हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि बिजली तारों के मरम्मत और देखभाल समय पर नहीं की जाती है, जिसे ऐसी दुर्घटनाएं बार-बार हो रही हैं। इस दर्दनाक घटना से पूरे ग्रामीण क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया है,पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

Markazi Urs was held with devotion and grandeur in Kichauchha Sharif.
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 7 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 6 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.
👁 5 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 4 Views

खुली शराब की दुकानें, बड़ा कोरोना का खतरा।
👁 3 Views
