संदिग्ध स्थिति में एक युवक की हुई मौत
<p>शहाबुद्दीन अहमद</p><p>बेतिया, बिहार</p><p>नरकटियागंज थाना क्षेत्र के नगर के वार्ड संख्या 5 में एक युवक की मौत संदिग्ध स्थिति में हो गई है।मृतक की पहचान मुसमात सुनीता देवी के पुत्र रोबिन कुमार सिंह,उम्र 23 वर्ष के रूप में की गई है।युवक के परिजन ने ससुराल वालों पर साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया है। घटना के संबंध में संवाददाता को पता चला है कि युवक अपने मां-बाप का एकलौता पुत्र था।1 वर्ष पूर्व अंतर्जातीय शादी किया था, शादी के बाद से ही वह अपने पत्नी के साथ किराए के मकान में रहने लगा था,उसके बाद से ही लड़की के घर वाले उसे प्रताड़ित करने लगे थे, मृतक के मां ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि देर रात रॉबिन की पत्नी का फोन आया जिसमें बताया गया कि रॉबिन की तबीयत खराब है, उसेअनुमंडल अस्पताल नरकटियागंज में ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।घटना के बारे में पता लगाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में जुड़ गई है,वहीं मृतक के मां के बयान के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।थाना अध्यक्ष,ज्वाला कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेजें दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी मौत के सही कारण का खुलासा हो सकता है।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

Markazi Urs was held with devotion and grandeur in Kichauchha Sharif.
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 7 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 6 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.
👁 5 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 4 Views

खुली शराब की दुकानें, बड़ा कोरोना का खतरा।
👁 3 Views
