बेतिया पुलिस ने एक साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार
<p>शहाबुद्दीन अहमद</p><p>बेतिया, बिहार</p><p>बेतिया पुलिस ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारअपराधी,वासिम अंसारी उर्फ लड्डू 16 जुलाई से फरार चल रहा था।पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन और एक एटीएम कार्ड बरामद किया है। आरोपी की पहचान वासिम अंसारी उर्फ लड्डू के रूप में की गई है, वह जिला के मझौलिया थाना क्षेत्र के जोकटिया चौबेटोला का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।अपराधी से यह पता लगाया जा रहा है कि उसके नेटवर्क में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं। आशंका है किआरोपी अन्य साइबरअपराधी गिरोह से जुड़ा हुआ है।बेतिया पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है,साइबर ठगी का शिकार होने पर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं। नजदीकी बेतिया साइबर थाना में भी संपर्क कर सकते हैं।पुलिस ने कहा है कि साइबरअपराधियों के खिलाफअभियान जारी रहेगा।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई

महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर

गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 4 अभियुक्त गिरफ्तार, फरेंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 7 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 6 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.
👁 5 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 4 Views

खुली शराब की दुकानें, बड़ा कोरोना का खतरा।
👁 3 Views
