ताज़ा खबर
• Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.• पत्रकारों ने पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।• The Bihar State Unit of the Indian Journalist Association has been dissolved with immediate effect, Mithilesh Kumar appointed as Acting State President.• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बिहार प्रदेश इकाई तत्काल प्रभाव से भंग, मिथिलेश कुमार बने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष।• Indian Journalist Association of Muzaffarpur have submitted a memorandum against the attack on journalists in Patna addressing to the Governor and Chief Minister through the District Magistrate.• पटना में पत्रकारों पर हमले के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट मुजफ्फरपुर ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा।• दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई• महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश• महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर• 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर श्री श्री ज्योति बाबा की हर परिवार से बुजुर्गों की देखभाल की अपील।

📅 22-08-2025 05:00 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
अन्य समाचार

बुढ़ापे में संतान का पाना है सुख तो नशे को जीवन से अभी निकाले...ज्योति बाबा

वो तरक्की किस काम की जो बुढ़ापे में मां-बाप का सहारा ना बन सके... ज्योति बाबा

हफीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

हमारे वरिष्ठ नागरिक, विज्ञान, चिकित्सा मनोविज्ञान,नागरिक अधिकारों और बहुत कुछ के क्षेत्र में अग्रणी है हमारे समुदायों में उनके बहुमूल्य योगदान से रहने के लिए बेहतर जगहे बनती है वह अपनी उपलब्धियों से अर्जित सम्मान और गरिमा के हकदार हैं यह दिवस वरिष्ठ नागरिकों को अपना जीवन पूरी तरह से और यथासंभव एवं स्वतंत्र रूप से जीने के लिए प्रोत्साहित करता है उपरोक्त बात सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के तत्वाधान में वर्ल्ड सीनियर सिटिजन डे के अवसर पर आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान कार्यक्रम में अपने संबोधन में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के प्रमुख, एवं एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डधारी श्री श्री ज्योति बाबा ने कही,ज्योति बाबा ने आगे कहा कि आज बच्चों के नशाखोरी के चलते परिवार में बुजुर्गों का जीवन निरंतर कष्ट में होता जा रहा है क्योंकि जिस उम्र में बच्चों से सेवा की आशा परिवार के बुजुर्ग रखते हैं उस उम्र में बच्चों द्वारा नशे के रोग के कारण हर दिन सामाजिक,शारीरिक,मानसिक व आर्थिक कष्ट उठाना पड़ रहा है जबकि विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस 2025 की थीम है समावेशी भविष्य के लिए बुजुर्गों की आवाज को सशक्त बनाना है।राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि इस थीम का उद्देश्य समाज में वृद्धजनों के योगदान को पहचानना उनकी जरूरत को सुनना और उनके अनुभवों और ज्ञान को महत्व देना है। सम्मानित होने के बाद वरिष्ठ नागरिक गिरधर गर्ग व राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि परिवार में बच्चों की नशाखोरी के कारण ज्यादा से ज्यादा परिवार में बच्चों की अति महत्वाकांक्षा एवं नशाखोरी के कारण ज्यादा से ज्यादा बुजुर्ग आए दिन पीड़ा उठा रहे हैं,इसीलिए हम लोग ज्योति बाबा के नशा मुक्ति परिवार अभियान से जुड़कर युवाओं को नशे के रोग में फंसने से रोकने का कार्य बाबा श्री के दिशा निर्देशन में कर रहे हैं। डां सुलोचना दीक्षित व गीता जी ने कहा कि जवानी की स्वास्थ्यप्रद आदतें बुढ़ापे को खुशगवार बनाती हैं इसीलिए अपने जीवन से अभी नशे को बाहर करें वरना आपका बेटा ही आपको चौराहे पर खड़ा कर देगा।

अन्य प्रमुख नवीन गुप्ता, विकास गौड एडवोकेट, रोहित कुमार,श्रवण कुमार गुप्ता,प्रदीप बिश्नोई,सुदीप बिश्नोई इत्यादि थे।

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

Seraj Ahmad

📍 Gorakhpur

📰 24154 Posts👁 284 Readers📊 0 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

Markazi Urs was held with devotion and grandeur in Kichauchha Sharif.

Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.

👁 7 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।

👁 6 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.

👁 5 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।

👁 4 Views

खुली शराब की दुकानें, बड़ा कोरोना का खतरा।

👁 3 Views

WA