सरियामन में मछुआरों ने मछली मारने के हक को लेकर किया आंदोलन
<p>शहाबुद्दीन अहमद</p><p>बेतिया, बिहार</p><p>सरियामन में कई पुश्तों से मछली पकड़ कर परिवार को जीवनयापन करने वाले लोगों को मछली मारने से रोकना न्याय संगत नहीं है वन विभाग केअधिकारी मछुआरों के दमन का कार्य कर रहे हैं। उनके नाव,जाल,बाईक को जप्त कर झूठ कैसे में फसाया जा रहा है। इसके विरोध में अब वह चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।उक्त बातें, बैरिया प्रखंड के बलुआ रामपुरवा के ढरहरवा गांव में आयोजन बैठक में भाकपा माले नेता,सुनील कुमार राव ने कहीं।मुखिया महासंघ के बैरिया प्रखंड केअध्यक्ष,नवीन कुमार ने संवाददाता को बताया कि वर्तमान डीएफओ अपने कर्तव्य का पालन नहीं कर रहे हैं,उदयपुर वन क्षेत्र में कीमती लड़कियों की कटाई हो रही है,इसकी सूचना बाहर नहीं जाए,इसलिए सरियामान केआसपास बसे गांव के मछुआरों को प्रताड़ित किया जा रहा है।स्थानीय नेता,सुरेंद्र चौधरी ने संवाददाता को बताया कि अधिकारियों ने अत्याचार की सीमा को पार कर दिया है। मछुआरे रोजी रोजगार बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक,बाली चौधरी ने कहा कि वन अधिकारी अंग्रेजों जैसा व्यवहार कर रहे हैं,इसको लेकर 25 अगस्त को स्थानीय सांसद व विधायक के साथ-साथ वन अधिकारियों का पुतला दहन करने का कार्यक्रम तय किया गया है।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

Markazi Urs was held with devotion and grandeur in Kichauchha Sharif.
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 5 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.
👁 5 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 4 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 3 Views

खुली शराब की दुकानें, बड़ा कोरोना का खतरा।
👁 2 Views
