खाद्य तेलों पर एक प्रतिशत यूजर चार्ज समाप्त करने पर व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

महंगाई से जूझ रहे प्रदेश की मण्डी स्थल को भी खाद्य तेलों पर एक प्रतिशत यूजर चार्ज समाप्त करने का माननीय मुख्यमंत्री द्वारा आदेश दिया गया है, जिसके लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स मंडी के समस्त व्यापारियों की तरफ से माननीय मुख्यमंत्री जी को बधाई देता है।

गोरखपुर के महेवा मंडी में आज व्यापारियों ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया का स्वागत करते हुए खुशियां मनाया व एक दूसरे को बधाइयां देते हुए मिठाई बांटी। उपस्थित व्यापारियों ने एक स्वर से कहा कि हम सब के अगुवा श्री संजय सिंघानिया ने काफी दिनों से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग मुख्यमंत्री जी से कर रखा था जिसे एक आदेश पारित कर मुख्यमंत्री जी ने उक्त मांग को पूरा किया। इसके लिए पूरा व्यापारी समाज मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट करता है निश्चित तौर से महाराज जी व्यापारी समाज के अभिभावक है जिन्होंने इस आदेश से सिद्ध कर दिया है।

उपस्थित व्यापारी समाज को संबोधित करते हुए चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने कहा की हम सब की एकता का परिणाम है कि आप सब की बातों को मैं मुख्यमंत्री तक पहुंचा के समाधान पा सका। यह समस्या पहले से चली आ रही थी। अब पूरे प्रदेश में योगी सरकार ने युजर चार्ज को समाप्त करने का आदेश लागू हो चुका है और एक प्रतिशत यूजर चार्ज नहीं लगने से महंगाई पर जहां काबू पाया जा सकता है वही मण्डी स्थल के व्यापारी बेखौफ खाघ तेलों का सुचारू रूप से व्यापार कर सकेंगे आज के माल्यार्पण एवं मिष्ठान वितरण कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य रूप से आंनद गुप्ता पवन सिंघानिया राहुल देव मिश्र पवन गुप्ता मनोज गोयल सौरभ जालान राजेंद्र अग्रवाल मनोज त्रिपाठी बिजय सिंघानिया राजु गुप्ता गब्बु यादव मोनू अग्रहरि विशाल अग्रहरी रमेश कसौधन अनिल अग्रवाल दीपक राहुल पुरुषोत्तम अग्रवाल धीरज गुप्ता सुरेश अग्रवाल अमित गोयल बृजमोहन पांडे सतीश यादव महेंद्र अग्रवाल जितेंद्र अग्रहरि विनोद अग्रहरि आलोक कसौधन सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।

Comments (0)
Published By
More in this category

बिहार ग्रामीण बैंक सह विजन इंडिया टेक सर्विस द्वारा प्रधानमंत्री जन सुरक्षा अभियान(APY,JJBY ,SBY)ऋण एवं बीसी को उनका काम के प्रति जिम्मेदारीऔर लेन- देन सम्बन्धित बातों पर विश्लेषण कार्यक्रम।

ऐतिहासिक बंदी के बीच गोरखपुर के दवा व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

मांगों के समर्थन में 20 मई 2026 को दवा की सभी दुकान बंद रहेंगे।
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 7 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 6 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.
👁 5 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 4 Views

खुली शराब की दुकानें, बड़ा कोरोना का खतरा।
👁 3 Views