विकास से जुडी योजनाओं मे अप्रत्यक्ष रूप से व्यापार व उद्योग को लाभ होगा।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों की जी एस टावर, बास मंडी, कोपरगंज मे एक आकस्मिक बैठक मे कहा गया कि अंतरिम बजट मे कोई खास उम्मीद नहीं थी इसके बावजूद बजट आशान्वित है | कहा गया कि जुलाई मे आने वाले आम बजट से नई उम्मीद बनी हुई है |

बैठक मे भारतीय उद्योग व्यपार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि इस आम बजट मे कोई भी टैक्स न लगाकर या न बढाकर आम व्यापारी को राहत दी गई है इस आम बजट मे 2 करोड़ घर बनाने की घोषणा से इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े निर्माण सामग्री के उद्योग व व्यापार बढ़ेगा और एम एस एम ई मे व अन्य विकास से जुडी योजनाओं मे अप्रत्यक्ष रूप से व्यापार व उद्योग को लाभ होगा | बैठक मे महानगर अध्यक्ष गुरुज़िन्दर सिंह ने कहा कि रक्षा क्षेत्र मे बजट बढ़ने से भी रक्षा सेक्टर मे सप्लाई करने वाले व्यापारियो व उद्यमियों को व्यापार मिलेगा जिससे अप्रत्यक्ष रूप से लाभ होगा और सभी घोषित विकास वाली सभी योजनाओ मे भी व्यापारियों व उद्यमियों मे लाभ होगा |महानगर वरिष्ठ महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने ने कहा कि जुलाई मे आने वाले बजट से हम सब को उम्मीदें रहेगी और दो करोड़ घरो के बनने मे लोहा व सीमेंट सहित निर्माण सामग्री के व्यापारियो व उद्यमियों को सीधा लाभ होगा |महानगर युवा अध्यक्ष आशीष मिश्र ने* कहा कि इस अंतरिम बजट मे उम्मीदें तो कम थी लेकिन रिसर्च मे एक लाख करोड़ के फंड मे भी अपरोक्ष रूप से व्यापारियों व उद्यामियों को लाभ होगा |

महानगर कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे व वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश आहूजा ने कहा कि भारत सरकार के इस अंतरिम बजट के उपरांत जुलाई मे आने वाले पूरे बजट मे ओ डी ओ पी के तहत आने वाले उद्यामियों व व्यापारियो को आशा व उम्मीद है | बैठक मे प्रमुख रूप से किशोर सक्सेना,भूपिंदर सिंह राजा,मनीष वंसदानी, नितिन टेकवानी,शंकरलाल दूसेजा, विक्की कुकरेजा,खेमचंद दूसेजा,रवि चंद्र, सुरेश तेजवानी, प्रकाश दूसेजा, दीपक पंजाबी, संदीप बुलानी आदि थे |

Comments (0)
Published By
More in this category

बिहार ग्रामीण बैंक सह विजन इंडिया टेक सर्विस द्वारा प्रधानमंत्री जन सुरक्षा अभियान(APY,JJBY ,SBY)ऋण एवं बीसी को उनका काम के प्रति जिम्मेदारीऔर लेन- देन सम्बन्धित बातों पर विश्लेषण कार्यक्रम।

ऐतिहासिक बंदी के बीच गोरखपुर के दवा व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

मांगों के समर्थन में 20 मई 2026 को दवा की सभी दुकान बंद रहेंगे।
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 7 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 6 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.
👁 5 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 4 Views

खुली शराब की दुकानें, बड़ा कोरोना का खतरा।
👁 3 Views