व्यापारियों का उत्पीड़न बंद हो और उनके साथ न्याय हो : अभिमन्यु गुप्ता

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

सपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवेश प्रवक्ता व उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी से मुलाकात कर लॉकर अनियमितता और कानपुर की कानून व्यवस्था को सदृढ़ बनाने, शहर में हो रही चोरियों व पुलिस से जुड़ी व्यापारिक समस्याओं के संबंध में, गलत तरह से हुए चालान निरस्त करने के संबंध में और व्यापारियों से लगातार बढ़ते अपराध के विरोध में ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल कार्यवाही की मांग करी।

पीड़ित व्यापारी रमेश कुमार खन्ना के मामले में अभिमन्यु गुप्ता ने मांग करी की रमेश खन्ना को उनका लॉकर खोलने की अनुमति दी जाए।अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की पिछले वर्ष अगस्त में रमेश खन्ना को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया कराचीखाना ने कह दिया था की उनका लॉकर ही नहीं है।रमेश खन्ना ने तब शिकायत करी थी की उनका पुश्तैनी लगभग 1 करोड़ से ज्यादा का जेवर सोना उस लॉकर में था।बैंक के आरएम लागतार रमेश खन्ना को झूठा बता रहे थे।न्याय संघर्ष समिति और प्रांतीय व्यापार मंडल के आवाज उठाने के बाद पुलिस कमिश्नर और जेसीपी ने एसआईटी गठित की। एसआईटी में पता चला की लॉकर है।उसके बाद पुलिस ने एक पत्र आयकर विभाग को लिखा लॉकर के संबंध में पूछने के लिए।और तब से जांच ज्यों की तयौ पड़ी है।

जेसीपी आनंद प्रकाश ने लॉकर पीड़ित रमेश खन्ना को आश्वासन दिया की बहुत जल्दी आपका लॉकर आपसे ही खुलवाएंगे और आपको न्याय मिलेगा।जेसीपी ने तत्काल थाना फीलखाना को इस संबंध में आदेश भी दे दिया।साथ ही बढ़ती अपराध की घटनाओं के संबंध में आश्वासन दिया की जल्द ही सभी अपराधों का परदा फाश होगा और दोषी जेल के पीछे होंगे।व्यापारी संजय गौड़ और छात्र रोनिल सरकार के संबंध में भी जेसीपी ने आश्वासन दिया।अभिमन्यु गुप्ता के साथ प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव दीपू,विनय कुमार,जय गुप्ता,दक्षिण व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, साकिफ कुरैशी,काले खान आदि थे।

Comments (0)
Published By
More in this category

बिहार ग्रामीण बैंक सह विजन इंडिया टेक सर्विस द्वारा प्रधानमंत्री जन सुरक्षा अभियान(APY,JJBY ,SBY)ऋण एवं बीसी को उनका काम के प्रति जिम्मेदारीऔर लेन- देन सम्बन्धित बातों पर विश्लेषण कार्यक्रम।

ऐतिहासिक बंदी के बीच गोरखपुर के दवा व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

मांगों के समर्थन में 20 मई 2026 को दवा की सभी दुकान बंद रहेंगे।
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 7 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 6 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.
👁 5 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 4 Views

खुली शराब की दुकानें, बड़ा कोरोना का खतरा।
👁 3 Views